लखनादौन: ग्राम विजय पानी में 15 दिन से बिजली नहीं, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत ग्राम विजय पानी में बीते 15 दिन से लाइट नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कल दिन सोमवार को रात करीब 9:30 बजे वीडियो साझा करते हुए बताया है कि किस तरीके से उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है।