दतिया में कड़ाके की सर्दी का असर अब रेल यातायात पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से रेल संचालन पर