रातू: रातू ठाकुरगांव मार्ग होचर के पास कार व ऑटो की सीधी टक्कर में कई घायल
Ratu, Ranchi | Jul 25, 2026 रातू थाना क्षेत्र के रातू ठाकुरगांव मार्ग होचर के पास शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे ऑटो और मारुति कार आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर कई घायल लोग गिरे पड़े थे। रातू थाना की गश्ती टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।