लोहरदगा: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा किसको थाना क्षेत्र में एक महिला ने आपसी घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसक