रांझी थानांतर्गत इंद्रा आवास बस्ती में विगत दो दिन पहले चाकू मारकर रितेश पटेल को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी राजू सोनकर को गरुवार की दोपहर 1 बजे लार्डगंज से गिरफ्तार किया है।जहा बताया जा रहा है की दो दिन पहले रितेश पटेल को उसके घर से बाहर बुलाकर पुरानी रंजिश के चलते लड्डू बावरिया ने चाकू से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया