गोड्डा: लता गाँव के डीलर के खिलाफ दर्जनों ग्रामीण पहुँचे समाहरणालय, डीसी और डीएसओ को दिया आवेदन, तीन माह से नही मिला राशन
Godda, Godda | Aug 30, 2024 पोड़ैयाहाट प्रखंड के लता गाँव के दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुँचे और आवेदन देकर अपने गाँव के डीलर के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले 3 माह से डीलर ने राशन नही दिया है। पूछने पर कहता है कि राशन नही मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि बगल के गाँव के डीलर से हमलोग अनाज लेना चाहते है क्योंकि वो ना तो बेईमानी करता है और ना ही विलंब।