गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के छोटा पुरो गाँव में मलेरिया का कहर, गंभीर हालत में किशोरी की सदर अस्पताल में चल रही है इलाज
Godda, Godda | Aug 29, 2024 सुंदरपहाड़ी प्रखंड के छोटा पुरो गाँव में मलेरिया ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गांव में कई लोग बीमार है। गाँव की ही किशोरी मकुआ हांसदा की तबियत काफी बिगड़ गयी। घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। पिछले साल सुंदरपहाड़ी प्रखंड में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत मलेरिया से हुई थी जिसपर राजनीति भी गरमाई थी।