गोड्डा: ऑटो के धक्के से महागामा बाजार में बाइक सवार युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल किया गया रेफर
Godda, Godda | Aug 30, 2024 महागामा बाजार में ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक पथरगामा से ललमटिया जा रहा था। घायल युवक का नाम संतोष पंडित है जो मूल रूप से बाँका जिला का रहने वाला है। घायल को महागामा सीएचसी पहुँचाया गया जहाँ से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी पहुँच गए थे।