गोड्डा: सिनेमा हॉल चौक के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना
Godda, Godda | Aug 30, 2024 नगर परिषद क्षेत्र के सिनेमा हॉल चौक के समीप ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी और ये विकराल रूप धारण कर ली। आग ट्रांसफार्मर के नीचे लगी थी जो बाद बढ़ते चली गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गयी। अग्नि शमन दस्ता के द्वारा आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर के जलने के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। गर्मी के कारण मोहल्लेवासी परेशान है।