गोड्डा: नगर परिषद कार्यालय के सामने नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
Godda, Godda | Aug 30, 2024 झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 7वें दिन भी हड़ताल पर है। यह धरना प्रदर्शन नगर परिषद कार्यालय के सामने हो रहा है। 6 सूत्रीय मांगों में 2 मांगों पर इनलोगों का विशेष फोकस है जिसमें पहला कि विभाग इन्हें स्थायी करे और दूसरा कि इनके इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिले।