बुलंदशहर: गुलावठी में दबंगों ने यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्डों से की मारपीट, वर्दी फाड़कर गाड़ी चढ़ाने का भी किया प्रयास
शहीद चौक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे तीन होमगार्डों से कुछ दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने एक होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी और उस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। यह घटना सड़क पर खड़ी कार हटाने को कहने के बाद हुई। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम से भी अभद्रता की। मशक्कत के बाद पुलिस