विश्वकर्मा परियोजना में बीसीसीएल कर्मियों देवेन्द्र राउत और दीपक कुमार की बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने हाजरी घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। सैकड़ों की संख्या में आए महिला और पुरुषों ने कोयला चोरी का रास्ता बंद करने पर बीसीसीएल कर्मियों पर हमला किया।इस घटना से बीसीसीएल कर्मियों में दहशत का माहौल है। घायल कर्मियों को सेंटर अस्पताल भेजा गया