नगर नौसा: कैला पंचायत के हरगोपालपुर गांव में टूटी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत अंतर्गत हरगोपालपुर गांव में वडीहा रोड से गांव के अंदर जाने वाली ढलाई सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बन जाने और नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खरा