फुलवारी: पटना एम्स का कनीय प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार, महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से 2 साल तक छेड़छाड़ का आरोप
पटना एम्स में कार्यरत एक महिला कर्मी और उनकी नाबालिग बेटी से पिछले दो साल से छेड़छाड़ करने के आरोप में कनीय प्रशासनिक अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे नौकरी से निकालने की धमकी देता था।महिला की शिकायत पर एम्स प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति की आंतरिक जांच में व्हाट्सएप चैट और इलेक्ट्रॉनिक