राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने राजगढ़ विधायक कार्यालय में गुरुवार को शाम 6:00 बजे करीब राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान एस आई कार्य के संबंध में उनसे चर्चा की। इस दौरान विधानसभा संयोजक श्याम सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।