कोल: अकराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 21, 2024 अकराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। फिरोजाबाद निवासी 24 वर्षीय प्रशांत यादव दिल्ली में काम करता था। बुधवार को युवक फिरोजाबाद से दिल्ली अपने काम पर जा रहा था, इसी दौरान अकराबाद में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।