कुडू: राष्ट्रीय फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोहरदगा का गौरव बढ़ाने वाली अष्टम उरांव को हिंडाल्को ने किया सम्मानित।
Kuru, Lohardaga | Jun 20, 2026 लोहरदगा हिंडाल्को कार्यालय में शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएसआर टीम के सदस्य, लोहरदगा कार्यालय के कर्मचारीगण, गणमान्य अतिथि तथा अष्टम उरांव के गौरवान्वित माता-पिता उपस्थित रहे।