छतरपुर नगर: नौगांव रोड पर युवक की जानलेवा स्टंटबाजी, चलती बाइक पर खड़े होकर बनाया वीडियो
छतरपुर के नौगांव रोड बस स्टैंड क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार की सुबह करीब 9:40 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक व्यस्त सड़क पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक मोबाइल पर गाना सुनते हुए लापरवाही से बाइक चलाता दिख रहा है। यह सड़क भारी वाहनों की आवाजाही वाला मार्ग है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।