सिंघौल थाना की पुलिस ने 02 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत विभिन्न कांडों के आरोपित कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में संजय कुमार एवं विनोद कुमार को सिंघौल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.