चूरू: जिला परिषद में सीमावर्ती युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन हुआ
Churu, Churu | Feb 15, 2025 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित सीमावर्ती युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन शनिवार को जिला परिषद सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम सारस्वत ने युवाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रेरित करते हुए विविधता को देश की ताकत बताया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाष फगेड़िया व रचना कोठारी ने भी विचार रखे।