पुनासा: मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जामकोटा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव में शोक
घर के बाहर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित (पिता कल्याण सिंह राठौड़), निवासी जामकोटा, गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रोहित को तत्काल उपचार के लिए मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।