फुलवारी: गोणपुरा में आयोजित वन महोत्सव का पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारंभ, लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण एवं राज्य के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक योजना वन महोत्सव 2024 के तहत फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोणपुरा पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण करके पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया.