फुलवारी: अनिशाबाद मे एक ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
फुलवारी शरीफ के अनिसाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर ,जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल. वही टक्कर मार कर ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल हो गया. ट्रैफिक पुलिस की मदद से घायल बाइक सवार व्यक्ति को स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया भर्ती जहां घायल का उपचार हो रहा है.