काशी चक: बेलर गांव में गेहूं की फसल में भीषण आग, किसानों को हुआ भारी नुकसान, आग के तांडव ने सबको किया हैरान
काशीचक प्रखंड के प्रखंड अंतर्गत बेलर गांव में शुक्रवार को गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बड़े क्षेत्र की सुनहरी फसल धुआं और चिंगारियों में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण बिजली की चिंगारी शॉर्ट सर्किट या हाई टेंशन लाइन से निकली स्पार्क माना जा रहा है।