डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने चिलकहर ब्लाॅक के पिपरा पट्टी बहोरापुर में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जांच अधिकारी व तकनीकी जांच के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया है।