बेगूसराय: DM तुषार सिंगला ने देर शाम नगर निगम में मेयर से की मुलाकात, कई विकासात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
डीएम तुषार सिंगला ने देर शाम नगर निगम में मेयर पिंकी देवी से मुलाकात की. इस दौरान कई विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मौके पर मेयर पिंकी देवी ने नवनियुक्त डीएम को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की तस्वीर देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मेयर ने जाम की समस्या, टूटे सड़क की समस्या, टूटे नाले की समस्या, जल जमाव की समस्या आदि के बारे में बिंदुवार बताया.