बेगूसराय: कारगिल भवन में आगामी दिनकर जयंती को लेकर DM की अध्य्क्षता में हुई बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
23 सितंबर को होने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती को लेकर कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सिमरिया ग्राम में जन्में हिंदी के महान कवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वी जयंती कार्यक्रम 23 सितंबर को कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से होगा.