बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से की बैठक, विकास कार्यो में गति देने का निर्देश
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से विकास कार्यो को गति देने के लिये निर्देशित किया. इस दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व ससमय पूरा करें.