अम्बाला: सीएम फ्लाइंग और अंबाला स्वास्थ्य की टीम ने बलदेव नगर स्थित श्री कृष्णा अस्पताल से बरामद की करीब 2 लाख नशीली गोलियां
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 बलदेव नगर स्थित श्री कृष्णा अस्पताल पर बीते कल सीएम फ्लाइंग और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड करते हुए करीब 2 लाख नशीली गोलियां बरामद की। जिनका अस्पताल प्रशासन रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। इसके बाद नशीली गोलियों को अस्पताल के ही एक कमरे में बंद कर सील कर दिया गया और अस्पताल का रिकार्ड कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।