टोहाना: फतेहाबाद में किसानों की मंडी में धान खरीद में देरी, युवा कांग्रेस ने किया आंदोलन का एलान
फतेहाबाद की मंडियों में धान की खरीद में नमी बताकर देरी से किसानों को बड़ी आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय ठरवा ने सरकार से खरीद प्रक्रिया को सुचारु करने की मांग की है और कहा कि नमी के नाम पर किसानों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मामला सुलझाए नहीं जाने पर आंदोलन किया जाएगा।