चायल: सराय अकिल में कार और दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चारपहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार समेत कई लोग घायल हो गए। एक कार सवार युवक और एक बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।