मुरैना नगर: धौलपुर हनुमान मंदिर दर्शन को जा रहा किशोर नूराबाद स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा,सिर में आई चोट,मुरैना से ग्वालियर रेफर
मुरैना जिले के नूराबाद रेलवे स्टेशन के पास आज मंगलवार दोपहर एक सुपरफास्ट ट्रेन से 16 वर्षीय नीकेश करन निवासी घुघसी गांव जिला दतिया गिरकर गंभीर घायल हो गया।वह अपने दोस्त ब्रजेश के साथ राजस्थान धौलपुर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। सिर में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।