काको: काको में स्वच्छता कर्मियों का प्रदर्शन, 8 महीने का बकाया वेतन देने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कहा घर चलाना मुश्किल
काको में एआईयूटीयूसी से संबद्ध बिहार स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले स्वच्छता कर्मियों ने 8 माह से लंबित वेतन, पहचान पत्र, सुरक्षा किट और खराब ई-रिक्शा मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलूस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में बदला। बीडीओ की अनुपस्थिति में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।