चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडिह गांव में पिछले दिनों हुई एक चोरी कि घटना में शामिल एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार की शाम 5 बजे के करीब बताया कि चोरी के दौरान आरोपी का मोबाइल घर में गिर गया था। जिससे चोर का पहचान हो गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।