सदर: प्रयागराज के झूसी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी, सीसीटीवी में अपने दो शावकों के साथ जाते दिखी
Sadar, Allahabad | Jun 14, 2026
प्रयागराज के झुंसी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। गंगा नदी के तटीय क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीरें सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है और मादा तेंदुआ व उसके शावकों को सुरक्षित पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है।