कैंपियरगंज: सोनौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात चारपहिया वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत—पीपीगंज पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर पीपीगंज बाइपास के सर्विस लेन पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खजनी निवासी 38 वर्षीय सुनील मिश्रा के रूप में हुई है, जो सहजुआ गांव के पास जल निगम की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। जानकारी के अनुसार, सुनील रात करीब नौ बजे भगवानपुर चौराहे से साइकिल से लौट रहे थे।