चूरू: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में जिला निष्पादन समिति की बैठक में दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 29, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के विद्यालयों में इस सत्र में गुणात्मक व संख्यात्मक परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहे।