जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय से शुक्रवार की शाम 6:50 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद श्रीमती अनन्या सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सितम्बर तिमाही हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई।