फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला शनिदेव मंदिर के पास 29 जनवरी से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बताया गया है कि क्षेत्र में लगी डीपी में फॉल्ट आ गया था। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अपने स्तर से संबंधित लालउ फीडर पर शिकायत दर्ज कराई, वहीं कई लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायतें कीं, लेकिन रविवार को चौथा दिन बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान न हुआ।