खुरई: कठेली गांव में करंट की चपेट में आकर गाय की हुई मौत, ग्रामीणों ने लाइनमैन से की थी डीपी में करंट फैलने की शिकायत
Khurai, Sagar | Jun 24, 2025 विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करेंट फैलने के कारण लगातार गायों की मौतें हो रहीं है, कठेली में भी एक और गाय की मौत मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे गांव की डीपी में फैल रहे करेंट की चपेट में एक गाय आ गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने करेंट फैलने की शिकायत विद्युत विभाग में की थी, यदि ठीक से मरम्मत की जाती तो गाय की मौत नहीं होती