अंबाह के कमल विहार सखवार समाज धर्मशाला में गणतंत्र दिवस पर सखवार समाज का स्नेह मिलन व संविधान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संविधान वाचन, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा और समाज सुधार पर मंथन किया गया। अतिथियों ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों, सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और शराब व मृत्यु भोज जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।