दुधि: चागा गांव में महिला की कूप में डूबकर मौत, मवेशी भगाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव में सोमवार को एक महिला की सिंचाई कूप में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय फुल कुंवर पत्नी सोमारु के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुल कुंवर घर के पास स्थित सिंचाई कूप के समीप खेतों में मवेशियों को भगा रही थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कूप में जा गिरीं।