नानपारा: नानपारा बाईपास पर सड़क हादसे में अधेड़ घायल, पैर टूटा, ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। एक ऑटो और कार की टक्कर में अधेड़ कृपाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका पैर टूट गया था। यह घटना शुक्रवार शाम 6 बजे लखीमपुर-नानपारा बायपास मार्ग पर कुरमिनपुरवा के पास हुई। एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां इलाज जारी है