पटना ग्रामीण: पटना में सीएम नीतीश कुमार ने 59 हजार शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
पटना में शनिवार दिन में 1.00 बजे CM नीतीश ने करीब 59 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर सौंपा। सीएम के साथ कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी और शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे।