फतेहाबाद: फतेहाबाद में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण व कृषि डिस्कॉम के खिलाफ हड़ताल की चेतावनी दी
फतेहाबाद में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने निजीकरण और नए कृषि वितरण निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है। किसानों और उपभोक्ताओं को इस फैसले से नुकसान होने की आशंका है।