फरीदपुर: भुता में 8 साल की शादी, पति की शराबखोरी, बच्चों पर जुल्म और ससुराल से बेदखल - पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर उत्पीड़न, मारपीट, बच्चों पर जुल्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता रिकी, निवासी ग्राम सोहेला (थाना बिलसंडा, पीलीभीत), की शादी आठ साल पहले मंगली पुत्र रामबहादुर,से हुई थी।