परसिया: परासिया: रावनवाडा में युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला, सूने घर में अकेला था
रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के रावनवाडा में बुधवार को युवक का शव फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस ने तीन बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक घर में ही साडी के फंदे से लटका था। रात में युवक घर में अकेला था। सुबह दुकान खोलने गई भाभी ने शव को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।