पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना पुलिस ने वारंट मामले में फरार दो अभियुक्तों को हौजपुरा से गिरफ्तार किया, जेल भेजा
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना वारंट संख्या 3158/2015 वारंट के मामले में फरार चल रहे बेलसर थाना क्षेत्र के हौजपुरा निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र सुरेंद्र पासवान तथा कविंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।