पन्ना: सुबह से कलेक्टर का इंतजार करती रही महिला, दबंगों की दबंगई से रात के अंधेरे में बंद किया पानी का निकास।
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना के ग्राम कठवरिया में दबंगों की साठगांठ से एक गरीब परिवार का आशियाना खतरे में है। पीड़िता लक्ष्मी वर्मन ने आरोप लगाया कि रसूखदारों ने रात में मिट्टी डलवाकर उनके घर के पानी का निकास बंद कर दिया। जलभराव से घर गिरने की कगार पर है। सुबह से कलेक्टर का इंतजार कर रही पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।