शाजापुर: शाजापुर के आजाद चौक में मालवा कला मंडल ने आयोजित किया गरबा महोत्सव, देर रात तक चला आयोजन
शाजापुर में नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। जगह-जगह गरबा महोत्सव आयोजित हो रहे हैं। बुधवार रात को शाजापुर के आजाद चौक में मालवा कला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में युवक युवतियों द्वारा भागीदारी की गई और परंपरागत परिधान में गरबा किया गया।